राजनांदगांव

सांगीतिक गतिविधियां थमने नहीं दी जाएगी-वासनिक
02-Apr-2021 5:32 PM
सांगीतिक गतिविधियां थमने नहीं दी जाएगी-वासनिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 02 अप्रैल।
कन्हारपुरी में एक अप्रैल को दाऊ मंदराजी जयंती का आयोजन कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक ने अपने विचार रखे। इस दौरान मुख्य अतिथि वासनिक समेत साहित्यकार आत्माराम कोशा, लोक कलाकार दाउ चतुर सिंग बजरंग, लोक गायक महादेव हिरवानी, पार्षद महेश साहू, श्यामलाल बजरंग, रंगकर्मी धन्नूलाल सिन्हा, संगीता सिन्हा, अंकालू साहू उपस्थित थे। 

इस अवसर पर श्री वासनिक ने कहा कि आज दाऊजी द्वारा अपने नाचा में खेले गए हास्य नाटकों एवं गम्मतों को फिर से मंच देना व खेला जाना अनिवार्य हो गया है। दाऊजी के नाटक में विशुद्ध मनोरंजन ही नहीं शिक्षाप्रद संदेश भी निहित होते थे। सामाजिक बुराईयों का प्रक्षालन भी होता था। उक्त गम्मत नाटक आज भी समाज को दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

कार्यक्रम में लोक गायक महादेव हिरवानी, साहित्यकार आत्माराम कोशा, श्यामलाल बजरंग, दाऊ चतुर सिंग, पार्षद महश्ेा साहू, चैतराम डेहरिया आदि ने दाऊजी के प्रति अपने उदगार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन आत्माराम कोशा व आभार प्रदर्शन पार्षद महेश साहू ने किया। 

उक्त जानकारी दाऊ चतुर सिंग बजरंग ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news