राजनांदगांव

भाजपा की कथनी और करनी में अंतर-मानिकपुरी
04-Apr-2021 5:52 PM
भाजपा की कथनी और करनी में अंतर-मानिकपुरी

परसाटोला-छछानपाहरी सेक्टर में कार्यकर्ताओं की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी 4 अप्रैल
। मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र के पीपरखार, परसाटोला सेक्टर व खुज्जी विस क्षेत्र के छछानपाहरी सेक्टर में गत् दिनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों विधानसभा के कांग्रेसियों ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस विधायक द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की झूठी घोषणाएं, बढ़ती महंगाई व असफलताओं को भी घर-घर तक पहुंचाने की शपथ ली। 

ब्लॉक कांग्रेस ने शुक्रवार को ग्राम परसाटोला और हितागुटा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहीं पीपरखार परसाटोला की बैठक परसाटोला सामुदायिक भवन एवं छछानपाहरी सेक्टर की बैठक हितागुटा के सार्वजनिक मंच में संपन्न हुई। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने की। बैठक में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए वायदों की जानकारी दी। बैठक को जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र मसिया, जयराम गहिने, चंद्रप्रकाश दखने, भैयाराम यदु सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने संबोधित किया। 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बैठक में केन्द्र की मोदी सरकार व भाजपा द्वारा 7 वर्ष में किए गए झूठे वायदों की जानकारी देते कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। ब्लॉक अध्यक्ष ने इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। 
बैठक में भगतराम सलामे, सुकलाल निषाद, कुशल साहू, डेमनराम साहू, विष्णु मालेकर, ब्लॉक संयुक्त महामंत्री अजय अग्रवाल, ब्लॉक सचिव विनोद डेहरिया, मीडिया प्रभारी अफसान खान सहित बड़ी संख्या में दोनों सेक्टर के कार्यकर्तागण उपस्थित थे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news