बीजापुर

घायल जवानों के इलाज के लिए सजगता के साथ निगरानी के निर्देश
04-Apr-2021 7:46 PM
घायल जवानों के इलाज के लिए सजगता के साथ निगरानी के निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 4 अप्रैल। प्रदेश के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जिला बीजापुर जयसिंह अग्रवाल ने आज जिला अस्पताल बीजापुर में क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम शाह मंडावी, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और डीआईजी नक्सल आपरेशन ओपी पाल, कलेक्टर  रितेश कुमार अग्रवाल  तथा अन्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों की उपस्थिति में घायल जवानों के उपचार स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने घायल जवानों के उपचार के लिए हरसंभव प्रयास कर उनकी प्राण बचाने हेतु चिकित्सकों का उत्साहवर्धन किया। वहीं सभी घायल जवानों की गहन चिकित्सा हेतु सजगता के साथ निगरानी रखे जाने के निर्देश दिये।

 इस दौरान अवगत कराया गया कि जिला अस्पताल में 24 घायल जवानों को उपचार हेतु भर्ती किया गया था, जिसमें सभी घायल जवान खतरे से बाहर हैं। जरूरत के अनुरूप 6 घायल जवानों को एडवान्स सर्जरी के लिए राजधानी रायपुर भेजा गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news