धमतरी

स्थापना दिवस मनाने भाजपा की बैठक
05-Apr-2021 4:46 PM
स्थापना दिवस मनाने  भाजपा की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 5 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी की  कुरुद कार्यालय में बैठक आयोजित कर छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस मनाने की योजना बनायी गई।

 ज्ञात हो कि क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर ने अपने विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों के निवास पर झंडा और नेम प्लेट की सौगात से सम्मानित कर स्थापना दिवस के रूप में कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। बैठक में क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया,  जिसमें बूथ अध्यक्षों एवं बूथ के कार्यकर्ताओं से सोशल डिस्टेंसिग के साथ मास्क लगाकर, कार्यक्रम में सेनेटाइजर का प्रयोग करके सीमित संख्या में उपस्थित होकर भारतमाता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चलचित्र पर माल्यार्पण पूजन करके मनाने का आग्रह किया गया। आई टी सेल के बूथ संयोजकों को कार्यक्रम की तस्वीरें जानकारी मंडल अध्यक्ष एवं कार्यालय तक भेजनें की जिम्मेदारी दी गई है। 

मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कुरुद द्वारा प्रत्येक बूूथ मुख्यालयों में वर्चुअल तरीके से मनाया जायेगा जिसमें कार्यकर्ता शाम छह बजे, यूट्यूब, फेसबूक लाइव एवं वेबेक्स के माध्यम से जुड़ेंगे।
बैठक में  कुलेश्वर चंद्राकर ,प्रभात बैस, आदर्श चंद्राकर,  कमलेश चंद्राकर,  अनुराग चंद्राकर , रेखराम साहू, देवेंद्र देवांगन, किशोर कुर्रे, नवनीत शर्मा, सोमप्रकाश सिन्हा, वंश खत्री, विक्की साहू, विक्रम बंजारे, नोहेंद्र यादव आदि शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news