रायगढ़

विधायक ने विभिन्न मदों से 10 करोड़ के निर्माण कार्यों के लिए दी सौगात
05-Apr-2021 5:55 PM
विधायक ने विभिन्न मदों से 10 करोड़ के  निर्माण कार्यों के लिए दी सौगात

सारंगढ़ क्षेत्र का चहुमुखी विकास हमारी प्राथमिकता-उत्तरी 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 5 अपै्रल।
छत्तीसगढ़ अजा0विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विधायक उत्तरी जांगड़े ने सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए विभिन्न मदो से 10 करोड़ से अधिक राशि की विकास कार्य के लिए स्वीकृति करायी है। 
उल्लेखनीय हो कि कोरोना काल कब बाद भी विधायक उत्तरी जांगड़े अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए लगातार विकास कार्य को नई दिशा देने लगी हुई है और सारंगढ क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिये विभिन्न मदो से भारी भरकम राशि की स्वीकृति दिला कर विकास की गंगा बहाने लगन से जुटी हुई थी जिसका नतीजा सामने है। 

सत्र 2020-21 के लिए 2 करोड़ विधायक निधि,जिला खनिज न्यास मद 1 करोड़ 50 लाख, ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण 1करोड़ 80 लाख,अनु0जाति विकास प्राधिकरण 1 करोड़,आदिवासी विकास प्राधिकरण 55 लाख,अहाता निर्माण शिक्षा विभाग 50 लाख,गौण खनिज मद 2 करोड़ 54 लाख की राशि की विभिन्न निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई है, जिससे अब सारंगढ़ में विकास की गंगा बहेगी इस सम्बंध में विधायक उत्तरी जांगड़े ने कहा कि सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मूलभूत सुविधाओं के लिए 10 करोड़ से अधिक की राशि विभिन्न मद में स्वीकृत हुए है जो हम सब के लिये खुशी की बात सारंगढ़ क्षेत्र की चहुमुखी विकास हमारी प्राथमिकता है शिक्षा, सडक़ पानी, बिजली के साथ जरूरत के हिसाब से प्राथमिकता क्रम में विकास कार्य होंगे। 

प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आई है। छत्तीसगढ़ एक नई ऊंचाई को छू कर कीर्तिमान हासिल कर रही है। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना से छत्तीसगढ़ समृद्ध हुआ है। आज गौठान के माध्यम से सैकड़ों महिला समूहों को रोजगार के साधन मिल गए है। किसान गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की बिक्री कर स्वालंबी बन रहे है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल की अगुवाई में प्रदेश नई बुलन्दी को छू रही आज हमारे मुख्या देश के 100 शक्तिशाली राजीनीति हस्ती की सूची में 26 वें नबंर पर जो उनकी लोकप्रियता का दर्शता है( यही कारण है कि आज छत्तीसगढ़  देश में एक अलग पहचाना बना चुका है कोरोना संकट के बाद भी प्रदेश सरकार ने अपना वादा निभाया और पिछले साल के बोनस राशि को पूरा वितरण कर लोहा मनवाया है मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व समस्त मन्त्रिमंडल का साधुवाद ज्ञापित करती हूं कि उन्होंने सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी और 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यं की सौगात क्षेत्र वासियों को देने में अपनी सहमति दी मैं समस्त विधानसभा क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाती हूं कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news