कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 5 अप्रैल। बीजापुर में नक्सल हमले में शहीद हुए जवानों को राष्ट्रीय महासचिव छग प्रभारी संतोष कोलकुंडा, सह प्रभारी एकता ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नही जाएगी। इसका मजबूती से जवाब दिया जाएगा।
कोको पाढ़ी ने कहा कि ये घटना हृदय विदारक है। इस दु:ख की घड़ी में पूरा छग युवा कांग्रेस परिवार जवानों के परिवार के साथ खड़ा है। कोको पाढ़ी ने कहा कि हमें अपने जवानों पर गर्व है। जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा में अपनी शहादत दे दी। ईश्वर उनके परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति दे, ऐसी कामना करते हैं।
संतोष कोलकुंडा और एकता ठाकुर ने कहा कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। सरकार नक्सल मोर्चे पर पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ेगी। इस समस्या से लडऩे के लिए सभी को सामंजस्य बनाकर एकजुट होकर लड़ाई लडऩी होगी और वैचारिक रूप से उन्हें जोड़ कर मुख्य धारा में लाने का प्रयास सरकार द्वारा लगातार किया जा रहा है। सम्भव है एक दिन हम सफल होंगे। सुबोध हरितवाल ने बताया कि छग में कांग्रेस सरकार बनने के बाद 44 प्रतिशत तक कि कमी आयी है। नक्सल घटनाओ में और लगातार केंद्रीय सुरक्षा बलो के साथ छग पुलिस इस समस्या के खिलाफ लडऩे में सक्रिय भूमिका निभा रही है।