सरगुजा

मास्क नहीं पहनने वालों पर अब तक 4 लाख का जुर्माना वसूला
05-Apr-2021 9:05 PM
 मास्क नहीं पहनने वालों पर अब तक 4 लाख का जुर्माना वसूला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 5 अप्रैल। कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार की रोकथाम तथा नियंत्रण हेतु राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी दल द्वारा नगर निगम क्षेत्र के चैक-चैराहों, दुकानों, सब्जी बाजारों में बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही कर अर्थदंड वसूला जा रहा है तथा लोगों को मास्क लगाने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की समझाईश दी जा रही है।

राजस्व, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वाले अब तक 2 हजार 702 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 3 लाख 98 हजार 220 रुपए की राजस्व वसूली की गई है। टीम द्वारा बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही करने के साथ ही दुकानों व सब्जी बाजारों में शारीरिक दूरी का पालन करने की समझाईश दी जा रही है।

कलेक्टर संजीव झा ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। अनिवार्य काम पडऩे पर ही घर से बाहर निकलें। दो गज दूरी मास्क है जरूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें। आम जनता की सहभागिता के बिना कोरोना को रोक पाना मुश्किल है। सभी अपनी जिम्मेदारी को समझें और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज अदा करें। कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी भागीदारी निभाएं। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग आपमे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड-19 का वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। यह कोरोना के प्रसार और रोकथाम को रोकने के लिए आवश्यक है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news