धमतरी

भाजपा स्थापना दिवस पर कई आयोजन
06-Apr-2021 4:59 PM
भाजपा स्थापना दिवस पर कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा का झंडा फहराया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भाषण को स्क्रीन लगा कर सुना गया। 

जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं जिला महामंत्री कविन्द्र जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति एवं सिद्धांतों के विषय में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अरविंदर मुंडी  महेंद्र पंडित  शिवदत्त उपाध्याय मंडल अध्यक्ष विजय साहू ऋषभ देवांगन हेमंत चंद्राकर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीथिका विश्वास युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी महामंत्री कीर्तन मीनपाल अखिलेश सोनकर नीलेश लुनिया सुशीला नाहर, सुशीला तिवारी, धनीराम सोनकर, शिवनारायण छांटा रितिका यादव विनय जैन अविनाश दुबे आकाश पांडेय सहित प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

आज जिले भर में कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में भाजपा का झंडा लगा तथा दीप जलाकर स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया। प्रत्येक बूथों पर जाकर बूथ पालक एवं वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बूथ अध्यक्ष के घर के बाहर नाम पट्टिका एवं पार्टी का झंडा लगाया गया। विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। संगठन के द्वारा वर्चुअल गोष्ठियों का भी आयोजन किया गया। टीकाकरण केंद्रों में जाकर हेल्प डेस्क लगाना फल वितरण शीतल पेय इत्यादि का वितरण कर अनेक सेवा कार्य कर स्थापना दिवस मनाया गया। बैठक के दौरान बीजापुर में  नक्सल हमले में शहीद हुये जवानों को श्रद्धांजलि भी दी गयी। स्थापना दिवस का कार्यक्रम आगामी सप्ताह भर सेवा कार्यों के साथ बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा के सभी स्तर के पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों मोर्चा प्रकोष्ठों सहित प्रत्येक कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news