राजनांदगांव

उदयाचल में शुरू होगा 150 बिस्तर का कोरोना सेंटर
06-Apr-2021 6:03 PM
उदयाचल में शुरू होगा 150 बिस्तर का कोरोना सेंटर

राजनांदगांव, 6 अप्रैल। सेवाभावी संस्था उदयाचल एवं श्री शांति विजय सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में महामारी की दिन-प्रतिदिन बढ़ रही भयावह स्थिति से निपटने गत् वर्ष की भांति 10 अप्रैल तक लगभग 150 बिस्तर का अस्थाई नि:शुल्क कोविड आइसोलेशन सेंटर उदयाचल भवन प्रांगण में प्राथमिक तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। 

प्रवक्ता तेजकरण जैन ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि दोनों सेवा संस्थाओं ने संयुक्त रूप से मानव सेवा के अपने-अपने कत्र्तव्यों-दायित्वों को ध्यान में रखते संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते गत् वर्ष के अपने ही 100 बिस्तरों की व्यवस्था को बढ़ाकर 150 बिस्तरों का कोविड आइसोलेशन सेंटर आगामी 10 अप्रैल अथवा इसके पूर्व प्रारंभ करने का लक्ष्य बनाकर व्यवस्थाओं को मूर्तरूप दे रहे हैं। इसमें संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण स्थानीय जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग एवं निगम प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं। 

उदयाचल संस्था संरक्षकद्वय पद्मश्री डॉ. पुखराज बाफना, उत्तमचंद बैद, अध्यक्ष प्रकाश श्रीश्रीमाल, सचिव संजीव अग्र्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक मोदी व अन्य तथा श्री शांति विजय सेवा समिति के अध्यक्ष पवन चौरडिय़ा, पूर्व अध्यक्षद्वय भाई भावेश बैद, राजेन्द्र बाफना, सोनू ललवानी, दीपक गिडिय़ा आदि सदस्यों के सतत् मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news