सूरजपुर

कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस
06-Apr-2021 7:57 PM
 कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 6 अप्रैल। मंडल कार्यालय भैयाथान में भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए न्यूनतम कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्बोधन सुना गया।

 कार्यक्रम के प्रभारी महेश्वर पैकरा ने कहा कि जनसंघ से जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी का सफर तय कर आज वट वृक्ष बन चुका है पार्टी व भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार पर रोक लगा है क्योंकि बहुतायत कार्य पारदर्शिता से होने लगे हंै। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता के लोभ में फर्जी घोषणा पत्र तैयार कर कांग्रेस सरकार में आयी है जिसे जनता अब समझ चुकी है। झूठ का बोलबाला खत्म होगा। आप सब  कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करें।

मंडल के अध्यक्ष मार्तंड साहू ने बताया कि प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार आज मंडल के बूथों पर न्यूनतम पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम को सत्यनारायण सिंह गनपत पाटिल ने भी संबोधित किया व मंच संचालन शैलेंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रकाश दुबे, सुनील साहू, शांतनु गोयल ,लालचंद शर्मा, रामबाई, नेहा तिवारी, विक्रम सिंह, अमन सिंह, विराट सिंह, संदीप दुबे, जय शंकर देवांगन, आशीष गुप्ता, ध्रुव नायक, विनय पैकरा, प्रदीप, उमेश कुमरेश दुबे, अभिषेक गुप्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news