रायपुर

भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने एकात्म परिसर में ध्वजारोहण किया
07-Apr-2021 5:32 PM
भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने एकात्म परिसर में ध्वजारोहण किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 अप्रैल। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर एकात्म परिसर, भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह  ने पार्टी के वरिष्ठ नेता गण पवन साय, गौरीशंकर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, सुनील सोनी, श्रीचंद सुंदरानी, सुभाष राव, छगन मूंदड़ा, संजय श्रीवास्तव, मोतीलाल साहू, अमित साहू की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।

 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा का संकल्प ही भाजपा का उद्देश्य  है। विपक्ष की कोख से जन्मी पार्टी आज दो सांसदों से तीन सौ तीन सांसदों के साथ देश में जनता की सेवा कर रही है। बीजेपी ने दुनिया को अटल व मोदी जैसा सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के चरित्र में सदैव राष्ट्र प्रथम रहा और राष्ट्र में रहने वाले अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनका जीवन स्तर ऊपर उठाना हमारा उद्देश्य रहा।

उन्होंने छत्तीसगढ़ की जनता को संदेश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोरोना महामारी का मुकाबला हमे धैर्य के साथ करना है । इसके समूल निराकरण होते तक प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी का एक भी कार्यकर्ता  शांति के साथ नहीं बैठेगा और जनता की सेवा में रत रहेगा।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि मैंने आज से 41 वर्ष पहले 1980 में मुंबई में भाजपा का स्थापना होते देखा है स्थापना के समय नेताओं का जो सपना था वह सपना आज साकार होते भी देख रहे हैं। आज दिन है इस सफलता के लिए जिन्होंने अपना जीवन और सर्वस्व निछावर कर दिया उन्हें याद कर, उनके दिखाए रास्ते पर चलने का।

ध्वजारोहण के पश्चात कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गणों ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना। भाजपा रायपुर जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि भाजपा कार्यालय के अलावा शहर के सभी मंडलों  व वार्डो में स्थापना दिवस मनाया गया।

फाफाडीह मंडल में अध्यक्ष गोरेलाल नायक के नेतृत्व में, पुरानी बस्ती मंडल में अध्यक्ष सालिक सिंह के नेतृत्व में ,सिविल लाइन मंडल में अध्यक्ष मुकेश पंजवानी के नेतृत्व में, शंकर नगर मंडल में अध्यक्ष अनूप खेलकर  के नेतृत्व में  कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में भाजपा के झंडे लगाएं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश पांडे व महामंत्री अमित मैसेरी के मार्गदर्शन में डीडी नगर मंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सोनकर  के नेतृत्व में व तत्यापारा मंडल में हर्षवर्धन शुक्ला व अशोक भल्ला के नेतृत्व में चीनी सेना को पीछे हटने के लिए बाध्य करने के लिए सैनिकों के सम्मान स्वरूप सैनिकों  व पूर्व सैनिकों का साल , श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

  भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में स्थापना दिवस समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री ओंकार बैस, दीपक महसके, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, प्रफुल्ल विश्वकर्मा ,केदार गुप्ता, सत्यम दुबा, अकबर अली,बजरंग खंडेलवाल, अमरजीत छाबड़ा, मनीषा चंद्राकर, श्यामा चक्रवर्ती, खेम सेन, सावित्री जगत, सुनील पिल्लई ,आदित्य कुरील, तोषण साहू, राहुल राव व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news