धमतरी

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल-भानु
07-Apr-2021 5:37 PM
प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल-भानु

भाजपा ने वर्चुअल बैठक कर मनाया स्थापना दिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 7 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी कुरूद विधानसभा के द्वारा वर्चुअल बैठक कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पार्टी की विचारधारा, सिद्धांत और रीति नीति के ऊपर अतिथियों ने प्रकाश डाला।

भाजपा कार्यालय कुरुद में मंगलवार शाम आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निरंजन सिन्हा पिछड़ा वर्ग प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भानु चंद्राकर जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू, पुर्व मंडल अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, मंडल प्रभारी कृष्णकांत साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री प्रभात बैस एवं आभार प्रदर्शन आदर्श चंद्राकर ने किया। वर्चुअल बैठक में फ़ेसबुक, युट्यूब और वेबेक्स के माध्यम से कार्यकर्ता कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े थे। 

मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने बताया कि क्षेत्र के सभी बूथों में स्थापना दिवस मनाया गया है । उन्होंने  सभी कार्यकर्ताओं और दर्शकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कोरोनाकाल में इसी माध्यम से कार्यक्रमों से जुडऩे का आह्वान किया। 
मुख्य अतिथि निरंजन सिन्हा ने कोरोना काल में कार्यकर्ताओं की समाज में उपस्थिति सेवा भाव, मास्क वितरण, राशन वितरण और पार्टी की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। आप सभी के संगठक प्रयासों से भारत आज विश्व का नेतृत्व करने को सक्षम बन चुका है। लोगों को कोरोना से बचने मास्क के प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग, भीड़ से बचने और सभी को वैक्सीन लगवाने और वैक्सीन के दुस्प्रचार से दूर रहने की अपील की ।

भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर भानु चंद्राकर ने राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है, जबकि केन्द्र सरकार द्वारा फ्री वैक्सीन, राशन रसोईगैस जैसी सुविधा कोरोना से लडऩे में मिली है। बीजापुर नक्सली हमले से पूरा देश  शर्मसार है, हमें इस सरकार को  उखाड़ फेंकना है।

जिला उपाध्यक्ष गौकरण साहू ने जनसंघ से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी के इतिहास, विचार और पंचनिष्ठा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सम्पादित करने में भाजपा आईटी सेल प्रभारी कमलेश चंद्राकर, रेखराम साहू, धर्मेंद्र साहू, सोमप्रकाश सिन्हा एवं नोहेंद्र यादव ने तकनीकी रूप से मोर्चा संभाला था।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news