बालोद

पल्लवी बनीं कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष
07-Apr-2021 5:42 PM
पल्लवी बनीं कन्या महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष

बालोद, 7 अपै्रल। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बालोद विधानसभा की विधायक संगीता सिन्हा की अनुशंसा पर शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बालोद के लिए आगामी दो शिक्षण सत्रों हेतु पल्लवी टावरी को जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
उल्लेखनीय है की गोविन्द इण्डेन की प्रोपराइटर पल्लवी टावरी पूर्व में भी सामाजिक चेतना से जुड़ी रहीं है तथा पर्यावरण, स्वास्थ्य व शैक्षणिक विषयों पर उन्होंने कई सामाजिक कार्य किए। जिसके कारण ही उन्हें ये अहम जिम्मेदारी दी गई।

टावरी की इस नियुक्ति पर शैक्षणिक जगत की सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापकों में  हर्ष व्याप्त है तथा पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा सहित हसमुख टुवानी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष  स्वरूप राठी, डॉ.प्रदीप जैन, राइसमिल  एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनभाई पटेल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ताराचंद सांखला, राजकुमार टुवानी, ऐश्वर्य विमल महिश्वर, संजय दुबे , मोहनजी नाहटा, समीर गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, संजय चौधरी, प्रो. राजकुमार जैन, डॉ. राहुल अग्रवाल, गिरधर  काबरा, डॉ. चेतना महिश्वर, श्रवण टावरी, रमा चौधरी, डॉ. प्रीति अग्रवाल, रजनी वर्मा, धर्मेंद्र टावरी, त्रिश्ला जैन, परमेश्वर राठी, हेमंत अग्रवाल, प्रेमा काबरा,  दानेश्वर तापडिय़ा, रजनी टुवानी, अरुण काबरा, तरुण राठी, प्रमोद पंपालिया आदि ने शुभकामनाओं के साथ बधाइयां दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news