बालोद
खराब बोरवेल को सुधारने निर्देश
07-Apr-2021 5:43 PM
बालोद, 7 अपै्रल। नगर पंचायत डोंडी लोहारा में ग्रीष्म कालीन में पेयजल की समस्या को देखते हुए नगर के अध्यक्ष लोकेश्वरी गोपी साहू के द्वारा वार्डों का निरीक्षण करते हुए वार्डों में खराब चल रहे बोरवेल को सुधार करने का निर्देश दिया गया।
जिसमें वार्ड 2, 4, 6, 11, 12 एवं अन्य वार्डों में बोरवेल को चालू कर नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति कराया जा रहा है। साथ ही भविष्य में नगरवासियों को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति हेतु शासन को सूचित करते हुए राशि की मांग किया गया है।