बालोद

भाजयुमो ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान
07-Apr-2021 5:44 PM
भाजयुमो ने किया पूर्व सैनिकों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 7 अपै्रल।
भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद के प्रदेश पदाधिकारियों ने ‘सेना-सैनिक के सम्मान में भाजपा युवा मैदान में’ शौर्य सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। 

 कार्यक्रम में प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भाजयुमो शौर्य सैनिक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बालोद केएल रात्रे, भाटापारा जूर्री के बेनी रात्रे, ग्राम बोरी हेमंत साहू, अर्जुन साहू, बालोद रोहित साहू पूर्व सैनिकों व शहीद सैनिकों के परिवार को साल और श्रीफल से सम्मानित किया गया।   भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पीपरे ने कहा वर्ष 1962, 1965 व 1971 की लड़ाई में हमारे सैनिक वीरता से लड़े थे। 

वहीं वर्ष 1999 के बाद अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के पार्थिव शरीर को सम्मान सहित घर पहुंचाने के पहल करते हुए ताबूत की व्यवस्था की थी। जिसके बाद सैनिकों के पार्थिव शरीर ससम्मान अपने घरों तक पहुंचते हैं। कार्यक्रम भाजयुमो के एकांत पंवार, शानू साहू उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news