बलौदा बाजार

भाजपा ने घरों मे झंडा फहराकर मनाया स्थापना दिवस
07-Apr-2021 8:36 PM
भाजपा ने घरों मे झंडा फहराकर  मनाया स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भाटापारा, 7 अप्रैल। सोमवार को पार्टी का 41वां स्थापना दिवस घर मे मनाया गया। कोरोना इफेक्ट के चलते पार्टी ने इस बार भी बड़े भीड़ के बजाए सभी कार्यकर्ताओं से घरों में पार्टी ध्वज फहरा कर संकल्प लेने के संदेश दिए थे। इस अवसर पर संस्थापक पितृ पुरुषों को पूण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्व: गोविंद सारंग स्मृति परिसर कार्यालय में विधायक शिवरतन शर्मा, जिला महामंत्री राकेश तिवारी एवं मंडल अध्यक्ष मनेन्द्र सिंह गुम्बर ने भाजपा का ध्वज फहराया।

विधायक शर्मा ने सभी को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और कहा कि लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग, कठिन परिश्रम, एवं प्रेरणादायी नेतृत्व के कारण हमारी पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव प्राप्त हुआ है, हमें इस पार्टी का कार्यकर्ता होने पर गर्व है। विधायक शिवरतन शर्मा, जिला महामंत्री राकेश तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील यदु, सुरेश मिश्रा, महाबल बघेल, पार्टी मंडल अध्यक्ष मनेंद्रर गुम्बर, नंद किशोर अग्रवाल, डॉ. मोहन बांधे, योगेश अंनत, गोपाल देवांगन, आशीष टोडर, देवेंद्र साहू, खगेंद्र यादव, पुरुषोत्तम यदु, सुखदेव यदु, संजय शुक्ला, धनेश मंधान, गोवर्धन डहरिया, पिंटू लहरे, शुभम राजपूत एवं कुंजराम कोशले सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने घरों में भी ध्वज फहराकर पार्टी का स्थपना दिवस मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news