सरगुजा

बूथ स्तर पर झंडा फहराकर कर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
07-Apr-2021 9:23 PM
 बूथ स्तर पर झंडा फहराकर कर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

अम्बिकापुर, 7 अप्रैल। जिलाध्यक्ष भाजपा जिला सरगुजा ललन प्रताप सिंह के निर्देश व मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में भाजपा ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुये स्थापना दिवस के कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक मनाया गया।इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश भर के कार्यकर्ताओं को किये जा रहे लाईव संबोधन प्रसारण को सुना।

जिला के सभी मंडलों में बूथ स्तर पर भाजपा ध्वजारोहण कर बड़े धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। मंडल में बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के घर जाकर भाजपा का झंडा और घर के दरवाजे पर नेम-प्लेट लगाया गया और यह बताया गया कि यह कार्यक्रम एक पखवाड़ा तक चलाया जाएगा।

इसी तारतम्य में भाजपा सरगुजा की ओर से वैक्सीन सेंटरों में हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया तथा जलपान, गुड़, ग्लुकोज एवं पानी की व्यवस्था की गई।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, त्रिलोक कपूर कुषवाहा, बलराम जायसवाल, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रषांत शंकर त्रिपाठी, अम्बिकापुर मंडल अध्यक्ष मधुसुदन शुक्ला, करताराम गुप्ता, भारत सिंह सिसोदिया, डी के पूरिया, बिकास पाण्डेय, मधु चैदाहा, फुलेष्वरी सिंह, अम्बिकेष केषरी, जन्मेजय मिश्रा, संजय सोनी, नकुल सोनकर, अभिषेेक शर्मा, मंजूषा भगत, रूपेष दुबे, सर्वेस तिवारी, राम प्रवेष पाण्डेय, कमलेष तिवारी, मनीष बारी, तजिन्दर सिंह बग्गा, निरंजन राय, दीपक सिंह तोमर, अजय सिंह, कृष्ण कुमार शर्मा, मनोज सोनी, अंकित तिर्की, सिकंदर जायसवाल, शरद सिन्हा, चन्दन सिंहा, पंकज गुप्ता, आतिष सिंह, सक्षम गुप्ता, प्रेमानंद तिग्गा, गोविन्द, अनुराधा गोस्वामी, सूरज नामदेव, रिंकु वर्मा, पपिन्दर सिंह टिन्नी मौजुद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news