सूरजपुर

भाजपा स्थापना दिवस पर अस्पताल में बांटे फल
07-Apr-2021 9:42 PM
 भाजपा स्थापना दिवस पर अस्पताल में बांटे फल

   पोलिंग बूथ अध्यक्षों के घर में लगाया नेम प्लेट   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 7 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओडग़ी में स्टाफ के सदस्य एवं मरीजों को फल वितरण किया गया। प्रत्येक पोलिंग बूथ अध्यक्षों के घर में पहुंचकर नेम प्लेट एवं भाजपा का झंडा फहराया गया।

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा है। आज कार्यकर्ताओं के बदौलत करोड़ों लाखों कार्यकर्ता भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा एक पार्टी नहीं एक परिवार है भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को अनुशासित ढंग से लक्ष्य को प्राप्ति करते हैं। आज छत्तीसगढ़ में भाजपा विपक्ष में है परंतु आप सभी के कुशल नेतृत्व कुशल मेहनत से जरूर पार्टी शासन में आएगी। आप सभी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं परिवार के सदस्य हैं और परिवार के सदस्य को जो भी जवाबदारी मिलती है उसे बखूबी निभाने का काम पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता करते हैं । आज खुशी के दिन पर हम सभी संकल्प लेते हैं कि छत्तीसगढ़ में पुन: इतिहासिक मतों से भाजपा की विजय छत्तीसगढ़ में होगा।

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के रामू गोस्वामी , अशोक गुप्ता, प्रवीण गुर्जर, संतोष सिंह, प्रदीप द्विवेदी ,आशीष प्रताप सिंह, मोहन राजवाड़े, विजय गुर्जर, भूपेंद्र भारती, अवधेश प्रताप सिंह ,शशांक प्रताप सिंह, ऋषि राज गुर्जर, जगदेव राजवाड़े, अरविंद देवांगन ,एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news