रायपुर

आम नागरिकों को जरूरी सामग्री की उपलब्धता खुदरा मूल्य में सुनिश्चित कराने 9 दल गठित
08-Apr-2021 5:27 PM
आम नागरिकों को जरूरी सामग्री की उपलब्धता खुदरा मूल्य में सुनिश्चित कराने 9 दल गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अप्रैल। रायपुर जिले में  कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम हेतु दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 की धारा 144 लागू कर सम्पूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। ऐसे समय आम नागरिकों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के भीतर सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर डॉ एस.भारतीदासन ने 9 दल गठित किया है। इसमें से 4 दल नगर निगम रायपुर, 1 दल नगर निगम बीरगांव और 1-1 दल सभी तहसीलों में बनाए गए है। इस सूची में सहायक खाद्य अधिकारी शाहनवाज खान की भी ड्यूटी लगाई गई। जिनका नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 और 2 के लिए बनाए गए टीम में सिद्धार्थ पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मनीष यादव, खाद्य निरीक्षक, मोर ध्वज वर्मा, निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान, पियुश बघेल, सहायक राजस्व निरीक्षक विन्टन जार्ज, सहायक राजस्व निरीक्षक , मोहिब उल्ला खान सहायक राजस्व निरीक्षक और अमर सागर, सहायक राजस्व निरीक्षक शामिल है।

नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3, 5 और 9 के लिए बनाए गए टीम में सिद्धार्थ पाण्डेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, वीणा किरण साहू, खाद्य निरीक्षक, कु. सोनत चंद्राकर, खाद्य निरीक्षक, युवराज साहू निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान, अरविंद छेडय़ा, सहायक राजस्व निरीक्षक,  आशीष भारती, सहायक राजस्व निरीक्षक , अमन बघेल, सहायक राजस्व निरीक्षक  और चंदन रगडे, सहायक राजस्व निरीक्षक शामिल है।

नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4, 6 और 10 के लिए बनाए गए टीम में ब्रिजेन्द्र भारती, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कु. राखी ठाकुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी , कु.रीना, साहू खाद्य निरीक्षक, अनिल जैन, खाद्य निरीक्षक , युवराज साहू, निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान,  जीतेन्द्र निहाल, सहायक राजस्व निरीक्षक, जुनैद, सहायक राजस्व निरीक्षक, राम कुगार यादव, सहायक राजस्व अधिकारी और विनोद महोबिया, सहायक राजस्व अधिकारी शामिल है।

नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 और 8 के लिए बनाए गए टीम में बिजेन्द्र भारती, खाद्य सुरक्षा अधिकारी , कु. राखी ठाकुर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी , श्रीमती भारती हर्ष, खाद्य निरीक्षक,  युवराज साहू, निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान,  देवेन्द्र नेताम, सहायक राजस्व निरीक्षक, अमर मतेलकर, सहायक राजस्व निरीक्षक , रणदीप सहायक राजस्व निरीक्षक, राम कुमार यादव राजस्व निरीक्षक शामिल है।

नगर निगम बीरगांव के लिए बनाए गए टीम में आशिष यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी, भारती हर्ष, खाद्य निरीक्षक, सिद्धार्थ दुबे, विधिक माप विज्ञान , दीपक दीवान, सहायक राजस्व अधिकारी और अब्दुल हकीम, राजस्व निरीक्षक शामिल है।

तहसील धरसीवां के लिए बनायी गई टीम में आशिष यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी , मनीष यादव, खाद्य निरीक्षक , सिद्धार्थ दुबे, विधिक माप विज्ञान के साथ साथ अतिरिक्त तहसीलदार धरसीवां द्वारा संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल है।

तहसील आरंग के लिए बनायी गई टीम में साधना चन्द्राकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी  संजय कौशिक, खाद्य निरीक्षक कु. श्वेता दीवान, खाद्य निरीक्षक, श्रीमती नेहा साहु, निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आरंग द्वारा संलग्न अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल है।

तहसील अभनपुर के लिए बनायी गई टीम में केसी, थारवानी, सहायक खाद्य अधिकारी, सर्वेस यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कु सुत्रिता कश्यप, खाद्य निरीक्षक,  श्रीमती नेहा साहु निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभनपुर द्वारा संलग्न अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल है।

तहसील तिल्दा के लिए बनायी गई टीम में श्रीमती पूनम माझी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी , संदीप शर्मा, खाद्य निरीक्षक , मोर ध्वज वर्मा, निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान तथा तहसीलदार, तिल्दा द्वारा संलग्न अधिकारी-कर्मचारीगण शामिल है।

 ये टीम आम जनता तक खुदरा मूल्य के भीतर सामाग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का कार्य करेगें। यह टीम आवश्यकतानुसार क्षेत्र भ्रमण करेगी। यदि कोई व्यक्ति उपरोक्त आदेशों का उल्लंघन करते हुये अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत पर खाद्य सामग्री इत्यादि का विक्रय करेगा, तो उसके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता, 1860 सहित अन्य सुसंगत विधियों के तहत कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ये अधिकारी किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायत, फीडबैक इत्यादि पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेगें। ये दल सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे, अरविन्द दुबे, शाहनवाज खान और मदन मोहन साहू के मार्गदर्शन में कार्य करेंगें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news