रायपुर

लॉकडाउन के पहले बाजारों में भीड़ उमड़ी, सब्जियों के भाव आसमान पर
08-Apr-2021 5:28 PM
लॉकडाउन के पहले बाजारों में भीड़ उमड़ी, सब्जियों के भाव आसमान पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अप्रैल। लॉकडाउन से पहले सामान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे। आलू, टमाटर की कीमत तो कई गुणा बढ़ गई।

भाठागांव सब्जी बाजार में सुबह से ही सब्जी लेने वालों की भीड़ जमा हो गई। इस बार लॉकडाउन में सब्जी और फल दूकानों को भी खोलने की अनुमति नहीं रहेगी। यही वजह है कि लोग सुबह से ही बाजार पहुंच गए थे।

सब्जियों के भाव भी आसमान छूने लगे। 15 रूपए किलो आलू और प्याज की कीमत 40 रूपए तक पहुंच गई। टमाटर के भाव बुधवार तक 10 से 15 रूपए प्रतिकिलो थे, जो कि 40 रूपए किलो बिकने लगे। करेला की कीमत 80 रूपए तक पहुंच गई।

आम दिनों में 30-35 रूपए में मिलने वाली बरबट्टी की कीमत 100 रूपए प्रतिकिलों तक पहुंच गई। इसी तरह गोभी की कीमत भी 50 से 60 रूपए तक पहुंच गई। बाजारों में रेलमपेल मच गया। सामाजिक दूरी पालन करने की सारी व्यवस्था धरी की धरी रह गई। सब्जी और फल को लॉकडाउन के मुक्त रखने की मांग हो रही है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व चेयरमैन योगेश अग्रवाल, और ललित जैसिंघ ने सब्जी और फल बाजार बिक्री की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछले लॉकडाउन में इसकी छूट दी गई थी। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी जरूरी वस्तुओं फल-सब्जी को लॉकडाउन से मुक्त रखने के लिए कलेक्टर से बात की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news