धमतरी

भाजपा का स्थापना दिवस सादगी से मना, कई आयोजन
08-Apr-2021 6:40 PM
भाजपा का स्थापना दिवस सादगी से मना, कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 अप्रैल।
भाजपा का स्थापना दिवस सादगी से मनाया गया। इस दौरान भाजपा का ध्वज फहराया गया, वहीं बूथ अध्यक्षों का नेमप्लेट उनके घर लगाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने निज निवास मुकुंदपुर में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने भाजपा का ध्वज फहराया। श्री मरकाम ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रसेवा, जन उत्थान और राष्ट्रवादी विचारधारा को समर्पित दल है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से पार्टी संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहा है इसी के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। स्थापना दिवस पर हम सभी  को पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों पर चलकर राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।

स्थापना दिवस पर नगरी के भाजपाईयों ने बूथ स्तर पर पहुँच कर ग्राम स्तर पर भाजपा का जनाधार बढ़ाने व आम लोगों को पार्टी के रीति नीति से अवगत कराने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में परसापानी अध्यक्ष नरेश गायकवाड़, राजपुर (1)बूथ अध्यक्ष हिम्मन सूर्यवंशी, राजपुर (2) बूथ अध्यक्ष दयाराम नेताम का पुष्पहार, गुलाल व श्री फल देकर सम्मान किया गया। साथ ही बूथ अध्यक्ष का नेमप्लेट लगाकर उनके घर में भाजपा का ध्वज फहराया गया। 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेन्द्र शुक्ला, मण्डल महामंत्री रामगोपाल साहू, युवामोर्चा प्रदेश सदस्य निखिल साहू, सुनील निर्मलकर, गज्जू शर्मा व किशोर ध्रुव थे।

भाजपा के स्थापना दिवस पर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए बीजेपी द्वारा कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया। कार्यकर्ता अपने घरों में बैठकर पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण वर्चुअल संबोधन के जरिए उद्बोधन को सुना उन्होंने पार्टी से जुड़े सभी सदस्यों को नमन किया साथ ही पार्टी के सदस्यों को इस मौके पर बधाई भी दी। फिर उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने बूथों में जाकर बूथ अध्यक्ष के घरों मे जाकर नेम प्लेट व पार्टी का झंडा लगाया गया गुलाल व श्रीफल भेंट कर बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। नगरी शहर के बूथ क्रमांक142 से लेकर146 बूथ के पांच बूथ अध्यक्ष कमलेश निर्मलकर, वीर कुमार हिरवानी, दीनदयाल यादव, घनश्याम साहू, यशवंत सोम का स्वागत पार्टी के कार्यकर्ता बलजीत छाबड़ा, अशोक संचेती, सुरेश कुमार साहू, असकरण पटेल, हेमलता यादव, नरेंद्र नाग, भूपेंद्र साहू, कीर्ति लता साहू द्वारा किया गया। 

स्थापना दिवस पर नगरी मंडल के महामंत्री रामगोपाल साहू ने अपने निवास में भाजपा का ध्वज फहराया।
श्री साहू ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा की रीति नीति को आम जनमानस तक पहुंचा कर पार्टी संगठन को मज़बूत बनाना है।

 बूथ स्तर पर भाजपा का स्थापना दिवस मनाते हुए बूथ क्रमांक 181 सिहावा, डोंगरीपारा 183, भीतररास, गढियापारा, 184 पंडरीपानी के बूथ अध्यक्षों के निवास पहुंच कर बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री श्रीमति प्रेमलता नागवंशी, पि वर्ग मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक, मंडल नगरी के प्रवीण गुप्ता, नरेन्द्र बल्लू सेन, श्रीमति प्रीति यदु, श्रीमति विमला साहू, भाजयुमों जिला कार्यसमिति सदस्य संजय सारथी, तेजनाथ शांडिल्य, बूथ अध्यक्ष लोकेश्वर पटेल, नंद कुमार सोम, तुकाराम साहू, किशन नाग, रामभरोश सहित पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा मंडल नगरी के आह्वान पर फरसियां जोन के बूथ अध्यक्षों के निवास स्थान पर भाजपा ध्वज लगाकर तथा घर के दरवाजे पर नेम प्लेट लगाकर एवं बूथ अध्यक्ष के साथ ग्रामीण कार्यकर्ताओं का तिलक बंदन कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ग्राम छिपली के उत्तम कुर्रे, जीवन लाल साहू, सम्बलपुर के मनिहार नाग, अमाली के दीनदयाल सेन, समतरा से पारस चिण्डा, गोरेगांव से भानुप्रताप साहू, फरसियां से तरुण सिन्हा, केशव टेकाम, निर्राबेड़ा से पिताम्बर ध्रुव के निवास स्थान जाकर स्वागत सत्कार किया गया।

उपरोक्त स्वागत कार्यक्रम में नगरी मंडल महामंत्री हृदय साहू, मंडल उपाध्यक्ष अमर सिंह ध्रुव, भाजयुमो नेता गुरु प्रसाद साहू, गजेन्द्र यदुराज,सरजू राम साहू उपस्थित रहे।
भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा मंडल बेलरगांव के आह्वान पर बूथ क्रमांक 204 घुरावड़ में बूथ अध्यक्ष रतन कोरम, एवं बूथ क्रमांक 201 में बूथ प्रभारी वेद गंजीर, बूथ अध्यक्ष डुबान सिंह निषाद का सम्मान कर उनके निवास पर भाजपा का ध्वज एवं नाम की पट्टिका लगाकर स्थापना दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर महामंत्री भाजपा मंडल बेलरगांव मनोहर मानिकपुरी,सन्नाउल्ला खां,उमेन्द्र दीवान,भुवन दास मानिकपुरी,छेदी राम,चमरा राम,लिलेश प्रजापति, अर्जुन साहू, सुकचंद मरकाम, रामभुवन सार्वा, छत्रपाल सोरी, नेमीचंद साहू,शिशुपाल  साहू एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता की उपस्थित थे।

जिला भाजपा के मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा ने भाजपा के 41 वें स्थापना दिवस पर नगरी नगर में स्थित अपने निवास में सबसे पहले भाजपा का ध्वज लगाया और इस अवसर पर सबको बधाई दी।
श्री गोलछा ने कहा कि भाजपा की नींव में नायाब हीरे लगे हुए हैं। इसमें बहुत लोगों का संघर्ष और बलिदान है। इसी के दम पर आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ा राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी है। 

भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता समर्पण भाव से राष्ट्र सेवा में लगा है।

स्थापना दिवस के अवसर पर नगरी मंडल के बूथ क्रमांक 147 के अध्यक्ष सतीश नाग, बूथ क्रमांक 148 के अध्यक्ष बनवारी सेन, बूथ क्रमांक 149 के अध्यक्ष विशेष यादव, बूथ क्रमांक 150 के अध्यक्ष लखन लाल साहू, बूथ क्रमांक 151 के अध्यक्ष देवव्रत यादव का सम्मान करते हुए उनके निवास स्थान पर नेम प्लेट लगाकर पार्टी का झंडा लगाया गया।

 इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंद यादव ने अपने उद्बोधन में कहा की पार्टी के प्रति त्याग और तपस्या और निष्ठा के साथ समर्पित होकर अपनी जिम्मेदारी को निभाए।
 इस अवसर पर प्रदीप जैन बंटी, दीपक शर्मा, संत कोठारी, राजा पवार, हरीश सार्वा, श्रीमती मुक्ता साहू, श्रीमती सरिता साहू, शशि निषाद, फरस निषाद, हेमंत शेरपा, अमित चोपड़ा, अर्जुन ठाकुर, जितेंद्र सेन, श्रीमती मोहनी साहू, श्रीमती उर्मिला सेन, बलिराम, राजेश नेताम, सतीश यादव, नूतन कुंजाम, उत्तम कश्यप, धर्मेंद्र निषाद, कोमल यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विकल गुप्ता ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने सिहावा स्थित निवास  में भाजपा का ध्वज फहराया।श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news