सूरजपुर

मनरेगा के तहत एक करोड़ 38 लाख के निर्माण कार्यों की मंजूरी
08-Apr-2021 8:31 PM
 मनरेगा के तहत एक करोड़ 38 लाख के निर्माण कार्यों की मंजूरी

   संसदीय सचिव पारसनाथ का जताया आभार   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 8 अप्रैल। भटगांव विधायक व संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के प्रयास से मनरेगा योजना के तहत कलेक्टर सूरजपुर द्वारा 1,38,10,131 रुपए के निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया। जिस पर क्षेत्रवासियों द्वारा संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े को धन्यवाद दिया है।

विदित हो कि भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े द्वारा किए गये जनसंपर्क के दौरान स्थानीय जनों एवं पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए मुक्तिधाम निर्माण, मिट्टी मुरूम सह पुलिया  निर्माण सहित तटबंध निर्माण हेतु मांग किया गया था। जिस पर संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े के द्वारा तत्काल कलेक्टर सूरजपुर को अवगत कराते प्रशासकीय स्वीकृति हेतु निर्देशित किया गया था।

 कलेक्टर सूरजपुर द्वारा उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न निर्माण कार्य हेतु मनरेगा योजना के तहत 1,38,10,131 रुपए के विकास कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया। विकास कार्यों के तहत ग्राम पंचायत चुनगङी में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 1249107रू.,  ग्राम पंचायत कुंजनगर में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 1395900 रू., ग्राम पंचायत  दुग्गा में मिट्टी मुरूम सडक़ निर्माण हेतु 911834 रू., ग्राम पंचायत डुमरिया में मिट्टी मुरूम सडक़ निर्माण हेतु 1254987रू., ग्राम पंचायत गजाधरपुर में मिट्टी मुरूम सडक़ निर्माण हेतु 687683 रू., ग्राम पंचायत ओडग़ी में मिट्टी मुरूम सडक़ सहित पुलिया  निर्माण हेतु  784711रू., ग्राम पंचायत धरमपुर मिट्टी मुरुम सह पुलिया निर्माण हेतु 1986489 रुपए, ग्राम पंचायत रांई में मुक्तिधाम निर्माण हेतु 1170785 रु,  ग्राम पंचायत परसिया में मिट्टी मुरूम सडक़ निर्माण हेतु 1472735 रू., ग्राम पंचायत खडौली में तटबंध निर्माण हेतु 1877872 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किया गया। जिस पर क्षेत्रवासियों द्वारा संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े को धन्यवाद दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news