महासमुन्द

सम्पत अग्रवाल के भाजपा प्रवेश की चर्चा
09-Apr-2021 12:56 PM
सम्पत अग्रवाल के भाजपा प्रवेश की चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 9 अप्रैल।
बसना विधानसभा के चर्चित नेता सम्पत अग्रवाल के शीघ्र ही भाजपा प्रवेश की चर्चा ने पूरे विधानसभा की राजनीति गर्म कर दी है। ज्ञात हो कि विगत विधानसभा चुनाव में बसना विधानसभा से भाजपा के बागी प्रत्याशी संपत अग्रवाल ने  पूरे प्रदेश में कांग्रेस की लहर के बावजूद 50 हजार से अधिक वोट हासिल कर राजनीतिक हलकों में हडक़म्प मचा दी थी। यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे थे।

बगावत कर चुनाव लडऩे वाले वरिष्ठ भाजपा नेता के भाजपा प्रवेश की सुगबुगाहट के चलते विधानसभा के अनेक वरिष्ठ जनों की नींद हराम हो गयी है। बताया जाता है कि भाजपा की टिकट नहीं मिलने से बागी होकर चुनाव लडऩे वाले प्राय: सभी नेताओं की वापसी पार्टी में हो चुकी है। इनमें पूर्व विधायक द्वय डॉ. विमल चोपड़ा एवं परेश बागबाहरा के नाम प्रमुख हैं। इसी तर्ज पर बसना विधानसभा के चर्चित एवं चुनाव परिणाम प्रभावित करने वाले वरिष्ठ नेता सम्पत अग्रवाल की भाजपा में वापसी की चर्चा से क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

ज्ञात हो कि संपत अग्रवाल भाजपा प्रत्याशी बन कर नगर पंचायत के अध्यक्ष रह चुके हंै। विधानसभा के बाद हुए नगरीय निकाय चुनाव में भी संपत अग्रवाल द्वारा 15 प्रत्याशी मैदान में उतार कर 8 सीटों पर जीत हासिल कर नगर पंचायत में अपना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्वाचित करवा कर प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बने थे। वहीं जनपद पंचायत बसना चुनाव में भी 23 में से अपने 11 प्रत्याशी जीताकर लाने में सफल हो चुके हंै। उनके क्षेत्र में लगातार विभिन्न गतिविधियों सक्रियता ने भाजपा संगठन को आकर्षित किया है। शायद इसीलिए संपत अग्रवाल व उनके समर्थक सहित कुछ भाजपा के शीर्ष नेता भी चाहते हंै कि संपत अग्रवाल की भाजपा में अन्य बागियों की तरह ही जल्द वापसी हो जाए। 

सूत्रों की मानें तो भाजपा प्रवेश को लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं से लगातार संपर्क बनाए हुए हंै। ज्ञात हो कि जिला योजना समिति के चुनाव में भी संपत समर्थक सभी पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news