सूरजपुर

भाजपाइयों ने दी रविशंकर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि
09-Apr-2021 8:14 PM
 भाजपाइयों ने दी रविशंकर त्रिपाठी को श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भैयाथान, 9 अप्रैल। भटगांव के पूर्व विधायक पं. रविशंकर त्रिपाठी को पुण्यतिथि पर मंडल कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई।

 भाजपा मंडल कार्यालय भैयाथान में भटगांव के पूर्व विधायक पं. रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने याद करते हुए कहा कि वे एक कुशल संगठन शिल्पकार थे। वे हमेशा अपनी बात बेबाकी से रखा करते थे। वे छात्र जीवन से राजनीति की शुरुवात कर प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक व विधानसभा के सचेतक का दायित्व निभाये। आज कार्यकर्ता उनके बताए संकल्प मार्ग पर चलकर कार्य करें, यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

   इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामू गोस्वामी,मंडल अध्यक्ष रामू गोस्वामी, राजू प्रताप सिंह, प्रकाश दुबे, सीताराम कुशवाहा, सुनील साहू, लालचन्द्र शर्मा,राकेश पाठक,अमन सिंह,सौरभ साहू,अभिषेक गुप्ता,हृदय सिंह मौजूद थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news