सरगुजा
जनता के लिए समर्पण व सरगुजा की राजनीति में उनका अमिट योगदान हम नहीं भूल सकते-ललन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 9 अप्रैल। पूर्व विधायक तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व.पं.रविशंकर त्रिपाठी की पुण्यतिथि पर आज भाजपा नगर मंडल अम्बिकापुर द्वारा संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे रविशंकर त्रिपाठी जैसे दोस्त मिले एक जन प्रतिनिधि के रूप में उनकी कार्य करने की शैली अपने आप में अनोखी थी। जनता के लिए उनका समर्पण व सरगुजा की राजनीति में उनका अमिट योगदान हम नहीं भूल सकते।
नगर भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि रवि भैया हजारों कार्यकर्ताओं के दिलों में है आज भी बसते है। भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए वो शक्तिपुंज की तरह थे जिनसे आज भी हजारों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री भारत सिंह सिसोदिया, अभिमन्यु गुप्ता, विनोद हर्ष, फुलेश्वरी सिंह, मंजूषा भगत, आलोक दुबे, संतोष दास, विकास पांडे, अजय प्रताप सिंह, विनोद दुबे, स्वरूप कांत थॉमस, प्रेमानंद तिग्गा, कैलाश मिश्रा, नकुल सोनकर, शंकुन्तला पांडे, अनुराधा गोस्वामी, शुभांगी बिहाडे, ज्योति चैरसिया, सर्वेश तिवारी, पंकज गुप्ता, मनीष सिंह, रवि जायसवाल, रिंकू वर्मा, सुरजीत सिंह भामरा, वसीम अंसारी, हैप्पी सिंह, दिव्यांशू केसरी, संजीव वर्मा, निरंजन राय, अंकित तिर्की, शंभू सोनी, गोलू यादव, मनीष बारी, कमलेश तिवारी, शिवशंकर सिंह, रोचक गुप्ता, शुभम अग्रवाल, सक्षम गुप्ता, दीपक यादव, दीपक झुले, नीलम राजवाडे, संगीता सोनी, रविकांत उराव, गोविन्द सिंह, राजा चातर, विमल मंदेलवार, अनिष सिंह, शरद सिंन्हा, सतीश शर्मा, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।