धमतरी

ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, संतोष कोषाध्यक्ष
10-Apr-2021 4:51 PM
ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार, संतोष कोषाध्यक्ष

नगरी, 10 अपै्रल। ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें धमतरी जिले के नगरी बेलरगांव जामगांव परिक्षेत्र के संतोष चौहान को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

विदित हो कि इसके पहले संतोष चौहान ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का निर्वहन भी कर चुके हैं, जिसमें समाज को जागृत करने के लिए प्रदेश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज को एकत्रित और जागृत करने का काम किया था। साथ ही पिछले एक दशक से भी अधिक समय से बेलरगांव जामगांव परिक्षेत्र में सचिव के पद पर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। 

श्री चौहान के काम करने की पारदर्शिता एकाग्रता और समाज के प्रति लगन को देखते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिया गया है। उल्लेखनीय है कि संतोष चौहान पिछले दो दशक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय वर्ष प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं साथ ही संघ में भी खंड कार्यवाह, किसान संघ जिला प्रमुख जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते रहे हैं, अभी हाल ही में विश्व हिंदू परिषद के श्रीराम जन्मभूमि समर्पण निधि कार्यक्रम में पूरे जिले में समर्पण निधि का कार्य कर एक अलग पहचान बनाई है। उनके कोषाध्यक्ष बनने से युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

श्री चौहान के कोषाध्यक्ष बनने पर ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के प्रदेशाध्यक्ष सदा शिव नायक, ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिरेश नायक,ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य कन्हैया नायक, ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के महासचिव पी एल नायक,  मोती बंजारा, राजेश नायक, सुरेन्द्र नायक, श्रवण मरकाम,अशोक सोम,सोनू नायक, भुवन भारती, राजा राम नायक, नेकराम नायक,राधे राम चौहान पंचू साहू, रामप्रसाद नायक, मोती लाल दिवाकर,ने बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news