सुकमा

मास्क नहीं लगाने पर 11 अफसर-कर्मियों से वसूले 49 सौ
13-Apr-2021 9:43 PM
मास्क नहीं लगाने पर 11 अफसर-कर्मियों से वसूले 49 सौ

सुकमा, 13 अप्रैल। कलेक्टर  विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के सभी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कोविड-19 नियमों का पालन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से डिप्टी कलेक्टर  रूपेंद्र पटेल द्वारा जिला मुख्यालय में संचालित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण  किया गया। कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी के द्वारा मास्क न पहनने, कोविड यथोचित व्यवहार ना किए जाने के परिणामस्वरुप चालानी कार्यवाही की गई। आज कुल 11 अधिकारी-कर्मचारियों पर 4900 रुपए अर्थदण्ड की चालानी कार्यवाही की गई।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news