राजनांदगांव

हिमानी को मिली प्रदेश युकां सचिव की कमान
14-Apr-2021 7:46 PM
हिमानी को मिली प्रदेश युकां सचिव की कमान

राजनांदगांव, 14 अप्रैल। जिला महिला कांग्रेस की प्रवक्ता रही हिमानी वासनिक को प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी में सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले के कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल है।  मिली जानकारी के अनुसार भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लवरू, भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के दिशा-निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव, छत्तीसगढ़ प्रभारी संतोष कोलकुंडा, राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी एकता ठाकुर और छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के सहमति से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की प्रमोशन लिस्ट जारी की गई है। पदोन्नत सूची में प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री, सचिव और सह सचिव शामिल है। शेष पदाधिकारियों को यथावत स्थान पर रखा गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news