कोरिया

पूर्व मंत्री के करीबी को भाजयुमो की कमान सौंपे जाने का विरोध
14-Apr-2021 8:11 PM
पूर्व मंत्री के करीबी को भाजयुमो की कमान सौंपे जाने का विरोध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर, 14 अप्रैल।
कोरिया जिला भाजपा में पूर्व मंत्री के करीबी अंचल राजवाडे को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया, वहीं पहली बार महामंत्री पद की घोषणा संगठन की पसंद शारदा प्रसाद गुप्ता की सीधे रायपुर से की गई। जिसके बाद तय था कि संगठन में बवाल मचेगा, हुआ भी वहीं, जिसके बाद जिला अध्यक्ष की अनुशंसा पर महामंत्री ने जिला युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी, जिसकी प्रतिक्रिया यह हुआ कि युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंचल राजवाडे सोशल मीडिया पर आकर कार्यकारिणी विस्तार का गलत ठहरा दिया। वहीं जिला अध्यक्ष ने जिले मे युवा मोर्चा का प्रभारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र तिवारी को बना दिया।

इस संबंध में नव नियुक्त भाजयूमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाडे का कहना है कि मेरी सहमति के बगैर महामंत्री के द्वारा कार्यकारिणी का गठन नहीं किया गया है, ये अवैध और अमान्य है। लॉकडाउन के बाद मेेर द्वारा दौराकर वरिष्ठों की सहमति लेने के बाद, प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू और संगठन महामंत्री से अनुशंसा के बाद जारी की जाएगी।

वहीं नव नियुक्त भाजयूमो महामंत्री शारदा प्रसाद गुप्ता का कहना है कि हमारी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के संविधान के तहत जिला अध्यक्ष के द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा किया गया है, जिले भर के मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकारिणी का गठन भी उन्होनें ही किया है। ऐसा करना उनका विशेषाधिकार है। इसमें जिले की कार्यसमिति और प्रदेश के संगठन की सहमति है।
दरअसल, अब तक कोरिया जिले में भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों की नियुक्ति हो चुकी है, नियुक्ति पश्चात सभी मोर्चा प्रकोष्ठों की कार्य कारिणी की गठन भी भाजपा जिला अध्यक्ष कुष्ण बिहारी जायसवाल ने ही की है। वहीं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद को लेकर बीते कुछ माह से पेंच फंसा हुआ था, संगठन की ओर से युवा मोर्चा में शारदा प्रसाद गुप्ता और पूर्व मंत्री की ओर से अंचल राजवाडे के नाम पर सहमति नहीं बना पाई थी, सोशल मीडिया पर भी मामले को लेकर तिखी नोंक-झोक देखी जा रही थी। पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा के जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने शारदा प्रसाद गुप्ता का नाम प्रदेश संगठन पर भेजा था और पूर्व मंत्री ने हर हाल में अंचल राजवाडे को जिला अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर अपनी वर्चस्व की लड़ाई मान कर पूरा जोर लगा दिया था, जिसका परिणाम यह हुआ कि अंचल राजवाडे को जिला अध्यक्ष घोषित कर तो कर दिया गया, वहींऐसा पहली बार हुआ कि राज्य संगठन ने जिला अध्यक्ष की सूची के साथ महामंत्री शारदा गुप्ता का नाम भी वहीं से घोषित कर दिया। घोषणा के दूसरे दिन जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के निर्देश पर महामंत्री शारदा प्रसाद गुप्ता ने युवा मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित कर दी। जिसमें संगठन से जुडे तमाम युवाओं को जगह दे डाली, जिसके बाद मनोनीत किए लोगो को सोशल मीडिया पर बधाईयां भी आने लगी। जिसके बाद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंचल राजवाडे सोशल मीडिया पर आए और उन्होंने जारी की गई कार्यकारिणी को गलत बताते हुए कहा कि वो जिले भर का भ्रमण करने के बाद मंडल अध्यक्षों का नाम तय करेगें तब जाकर प्रदेश स्तर पर कार्यकारिणी तय होगी। अब देखना है भाजयूमो की लडाई कहां जाकर खत्म होगी।

देवेन्द्र तिवारी को बनाया युवा मोर्चा प्रभारी
युवा मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा करते ही भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने युवा मोर्चा के प्रभारी का दायितव जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी को सौप दिया। पार्टी जिला महामंत्री जमुना पांडेय ने बताया कि जिले के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है, युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के बाद प्रभारी की नियुक्ति आज जिला अध्यक्ष ने की है, उन्होंने जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी को भाजयुमो का प्रभारी नियुक्त किया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news