रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 15 अपै्रल। वैश्विक महामारी कोरोना के दूसरे दौर छत्तीसगढ़ में द्रुतगति से बढ़ रहा है। रायगढ़ जिले में 14 से 22 अप्रैल तक पूर्ण लॉक डाउन कर दिया गया है। रायगढ़ जिले की सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया गया है। ओडिशा राज्य से लगे जिले के रायगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के तहत 6 सीमावर्ती गांव को सील कर दिया गया है। इनमें शकर बोगा, बेहेरा पाली, सपनाई, जामगांव और महापल्ली हैं।
महापल्ली में अंतर्राज्यीय कोरोना चेक पोस्ट शुरू कर दिया है जिनमें 3 पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाहर से आने वाले तथा बेवजह घूमने वाले लोगों पर नजर रखी जाएगी। डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ सागर सिंह राज ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चेन को तोडऩे के लिए लॉकडाउन का पालन कराने कलेक्टर भीमसिंह के निर्देशन में बेरियर बना कर ड्यूटी लगाई गई है। बेरियर निर्माण में जनपद सदस्य अशोक निषाद, सरपंच अनन्त राम, ब्रजेश गुप्ता पंच, सचिव रमेश गुप्ता ने बैठक व्यवस्था सहित प्रकाश व अन्य बेरियर निर्माण सम्बंधित कार्य निष्पादित किए।