महासमुन्द

एक साथ 4 बच्चों का जन्म, 2 मृत, 2 स्वस्थ
16-Apr-2021 2:54 PM
एक साथ 4 बच्चों का जन्म, 2 मृत, 2 स्वस्थ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 16 अप्रैल।
आज बागबाहरा के सामुदायिक केंद्र में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। हालांकि इसमें से दो बच्चों की जन्म लेते ही मौत हो गई। दो बच्चे अभी स्वस्थ हैंं, जिन्हें महासमुंद जिला अस्पताल भेजा गया। 

बागबाहरा बीएमओ डॉ. आर. कुरूवंशी ने बताया कि ग्राम चाराभांठा की चंद्रिका पति हरि बीती रात को यहां भर्ती हुई। जिन्होंने चार बच्चों को जन्म दिया, जिसमें से दो बच्चे जन्म लेने के समय ही मृत हो गए। सभी बच्चों का वजन 500 से 1 किलो ग्राम तक का था। चार बच्चों में तीन लडक़ी और एक लडक़े हैं। महिला की यह तीसरी प्रग्नेंसी थी।

श्री कुरूवंशी ने बताया कि बागबाहरा में इस तरह का यह पहला मामला है, जिसमें एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों का वजन बहुत कम था। इसी कारण दो बच्चों को बचाया नहीं जा सका। जन्म लेने के साथ ही मृत हो गए। हालांकि दो बच्चों को डॉक्टरों ने बचा लिया है। जच्चा-बच्चा दोनों को जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती कर लिया गया है, 2 बच्चे व महिला स्वस्थ हैं और डॉक्टर की टीम निगरानी कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news