रायगढ़

लॉकडाउन में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने बांटे भोजन और राशन पैकेट
16-Apr-2021 5:07 PM
 लॉकडाउन में रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने बांटे भोजन  और राशन पैकेट

रायगढ़, 16 अप्रैल। कोरोना महामारी के नियंत्रण के लिए रायगढ़ में लॉकडाउन किया गया है। घर पर रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन करने नागरिकों से अपील की गई है। लॉकडाउन से दिहाड़ी मजदूरों एवं बेसहाराजनों को परेशानी होती है। इसको देखते हुए रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा स्थानीय दिहाड़ी मजदूरों और असहाय जनों की सेवा के लिए पका भोजन अथवा राशन पैकेट वितरण की सेवा प्रारंभ की गई है।

छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष एवं रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के संचालक सुशील रामदास ने कहा कि लॉकडाउन में लोगों को मदद पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। जिस भी माध्यम से लोगों को भोजन मिले, इसका प्रयास किया जाएगा।

जरूरतमंद लोग पका भोजन या राशन पैकेट पाने के लिए संस्था के कार्यकर्ता शिवम से 9303774887 पर तथा बंटी से 8817644183 पर सम्पर्क कर सकते हैं।  उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन कोरोना के नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, हमें उसकी सफलता के लिए हम सबको अधिकाधिक सहयोग करना है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news