कोरिया

सुबह के छूट के समय में फेरबदल, व्यापारी संघों ने संसदीय सचिव का जताया आभार
17-Apr-2021 5:12 PM
सुबह के छूट के समय में फेरबदल, व्यापारी संघों ने संसदीय सचिव का जताया आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बैकुंठपुर 17 अप्रैल। कोरिया जिला प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन में थोड़ा परिवर्तन कर लोगों की राहत दी है। कंटेनमेंट  जोन बनाने के बाद संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने तुरंत कलेक्टर से बात कर फल और सब्जी के साथ छोटे व्यापारियों को राहत देने की मांग की थी, जिसके लिए कोरिया व्यापारी संघ और छत्तीसगढ़ चेबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष दोनों ने संसदीय सचिव का आभार जताया है। वहीं जारी समय में भी थोडा फेरबदल करने की मांग की है, ताकि व्यापारियों के साथ आम जनता को राहत मिल सके।

जानकारी के अनुसार कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोग थोडा सहमें हुए है, कंटेनमेंट जोन के बाद लोगों ने खुद को घर में कैद कर रखा है। इधर, जिला प्रशासन द्वारा कंटेटमेट जोन घोषित करने के बाद 4 दिन बाद प्रशासन ने सुबह 6 बजे से 10 बजे तक फल, सब्जी किराना सहित जरूरत की वस्तुओं की खरीदी बिक्री करने की अनुमति प्रदान की है, साथ ही बंद किए बैकों को भी खोलकर सुबह 10 बजे से 2 बजे तक खोलने को कहा है।

संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव ने सुबह 6 बजे को बहुत जल्दी बताते हुए सुबह 7 बजे तक करने को कहा ह।  उनका कहना है कि गर्मी का समय होने के कारण सुबह के समय को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कंटेनमेंट जोन बढ़ाया जाता है तो लोगों की जरूरत की वस्तुओं की मांग को देखते हुए समय का ध्यान रखा जाए। व्यापारी संघ की मांग का भी ध्यान रखा जाए। संसदीय सचिव के पत्र के साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव सिंह काजू के साथ बैकुंठपुर और मनेन्द्रगढ़ के व्यापारी संघों के पत्रों को शामिल किया गया है।

चेम्बर ने जताया आभार

छग चेंबर ऑफ कामर्स एवं इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज जैन ने संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव का आभार जताते हुए कहा कि जब कोरोना लॉकडाउन जैसे विपत्तियों में जब जब चेंबर ने जिले मेें व्यापारियों की मांग को आपके माध्यम से उठाया है। तब तब हमेशा आपने खुले मन से उनका पूरा सहयोग और समर्थन किया है। उन्होंने आगे लिखा है कि जब कलेक्टर ने कंटेनमेंट  जोन  लगाया, तब छूट के लिए चेंबर ने आप का माध्यम चुना, उस समय आपने हमें पूरा समर्थन दिया और हम व्यापारियों को पक्ष जिला प्रशासन के सामने रखा। जिसके लिए पूरा चेंबर परिवार आपका आभारी है।

कोरिया व्यापारी संघ ने दिया धन्यवाद

कोरिया व्यापारी संघ ने संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार जताया। संघ ने अपने पत्र में लेख किया है कि बीते एक वर्ष से कोरोना महामारी से हर कोई जूझ रहा है, अभी भी लॉकडाउन में रहकर लोग अपने का बचा रहे है, परन्तु इस मुसीबत की घडी़ में जब हमने अपनी समस्या साझा की आपने त्वरित कार्यवाही करते हुए व्यापारी भाईयों की समस्या का समाधान किया,। लॉकडाउन में व्यापारी भाइयों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं के व्यापारा करने का मार्गदर्शन दिया। इस सहयोग  पर संघ ने उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news