राजनांदगांव

जिले में अब तक 2 लाख 58 हजार 498 लोगों ने लगवाया वैक्सीन
17-Apr-2021 7:09 PM
जिले में अब तक 2 लाख 58 हजार 498 लोगों ने लगवाया वैक्सीन

राजनांदगांव, 17 अप्रैल। कोरोना की रोकथाम के लिए जिले के सभी विकासखंडों में वैक्सीनेशन का कार्य प्रगति पर है। जिले में कोरोना के केस बढ़े हैं। कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन रक्षा कवच की तरह है। बुजुर्गों एवं 45 वर्ष की आयु के नागरिक बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहे हैं और लोगों में जागरूकता बढ़ी है। जिले में अब तक 2 लाख 58 हजार 498 लोगों ने वैक्सीन लगा लिया है। जिले में अब तक 73.82 प्रतिशत लोगों ने वैक्सीन लगवा लिया है। 

अंबागढ़ चौकी विकासखंड में 23 हजार 124, छुईखदान विकासखंड में 27 हजार 541, छुरिया विकासखंड में 36 हजार 961, डोंगरगांव विकासखंड में 26 हजार 67, डोंगरगढ़ विकासखंड में 30 हजार 595, खैरागढ़ विकासखंड में 27 हजार 306, मानपुर विकासखंड में 15 हजार 718, मोहला विकासखंड में 19 हजार 753, घुमका में 28 हजार 361 तथा राजनांदगांव विकासखंड में 23 हजार 72 लोगों ने वैक्सीन लगाया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news