राजनांदगांव

रमन सिंह ने विधायक निधि से 25 लाख व 50 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए
18-Apr-2021 5:55 PM
 रमन सिंह ने विधायक निधि से 25 लाख व 50 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 18 अप्रैल।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा नांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने कोरोना संक्रमण में जिस मुस्तैदी से क्षेत्र की सेवा की थी उसी मुस्तैदी से आज भी वे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में डटे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार डॉ. सिंह ने हाल में ही शहर की सभी सेवाभावी संस्थाओं को कोविड सेंटर के लिए प्रेरित किया था। आज डॉ. रमन सिंह ने जिलाधीश को पत्र लिखकर विधायक निधि से 25 लाख रुपए की स्वीकृति वेंटिलेटर मशीन एवं कोविड संबंधित उपकरण खरीदने के लिए प्रदान की है। साथ ही डॉ. रमन सिंह ने 50 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर विधायक कार्यालय में जनता की सेवा हेतु उपलब्ध कराएं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि उनके द्वारा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को कोरोना संक्रमण काल में सिलेंडर की भारी किल्लत की जानकारी दी गई थी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news