राजनांदगांव
राजनांदगांव, 18 अप्रैल। नगर निगम राजनांदगांव के पूर्व महापौर एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण राजनांदगांव के उपाध्यक्ष सुदेश देशमुख की माताजी एवं राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख की सासू मां श्रीमती जमुनादेवी देशमुख पति एनआर देशमुख का शनिवार को 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्रीमती देशमुख विगत 5 दिनों से सुंदरा अस्पताल में कोविड के इलाज के लिए भर्ती थी।
श्रीमती जमुनादेवी देशमुख सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाली महिला थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का वातावरण निर्मित हो गया। उन्हें मुखाग्नि उनके पुत्र सुदेश देशमुख ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दी। उनके निधन पर शहर सहित जिले के सामाजिक धार्मिक संगठनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रभारी मंत्री अकबर ने जताया शोक
वन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजनांदगांव महापौर हेमा देशमुख की सासू मां श्रीमती जमुनादेवी देशमुख के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती जमुनादेवी देशमुख को श्रद्धांजलि अर्पित की है एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।