महासमुन्द

सिरपुर क्षेत्र में दो दंतैलों की मौजूदगी ने एक बार फिर बढ़ाई किसानों की चिंता
20-Apr-2021 8:33 PM
सिरपुर क्षेत्र में दो दंतैलों की मौजूदगी ने  एक बार फिर बढ़ाई किसानों की चिंता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 अप्रैल।
सिरपुर क्षेत्र में दो दंतैलों की मौजूदगी ने एक बार फिर किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों में दंतैलों ने करीब 20 एकड़ फसल को रौंद दिया है। वर्तमान में धान की फसलों में बालियां आ गई है,जो पकने के कगार पर है। कुछ दिनों के बाद कटाई भी शुरू हो जाएगी। किसान सुबह के समय किसी तरह खेतों में फसलों की रखवाली करते है,ं लेकिन रात में दंतैल की आमद के कारण वे खेतों में नहीं रहते। इसी वजह से हाथी रात में फसलों को ज्यादा नुकसान पहुंच रहे हैं। 

हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के राधेलाल सिन्हा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से दो दंतैल ग्राम गढ़सिवनी, पीढ़ी, मोहकम, खड़सा, सेनकपाट, बंदोरा व अमलोर में फसलों को रौंद दिया है। इससे करीब 20 एकड़ से अधिक फसलें बर्बाद हो गई है। सभी फसलों में धान की बालियां है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को गढ़सिवनी से निकल कर दो दंतैल पीढ़ी आए। इस दौरान गढ़सिवनी में करीब 5 से 10 एकड़ के फसल को रौंद दिया। उसी दिन फिर दोनों आगे बढक़र ग्राम पीढी से मोहकम, खड़सा व सेनकपाट फसलों को रौंदते हुए पहुंचे। इससे करीब 10 एकड़ फसल बर्बाद हो गया। 

शाम को राउतबंधानी के पास रुके। देर रात दोनों फिर बंदोरा व अमलोर की ओर बढ़े। इससे बंदोरा के किसान जगदीश पटेल व अमलोर के कृषलाल ध्रुव के करीब तीन-चार एकड़ फसल नुकसान हुआ है। हालांकि दंतैल के आवागमन को देखते हुए विभाग ने ग्रामीणों को मुनादी कराकर अलर्ट कर दिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news