महासमुन्द

तेज हवाओं से कई जगह पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित रही
21-Apr-2021 6:35 PM
तेज हवाओं से कई जगह पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति बाधित रही

शाम को धूल भरी आंधी के बीच शुरू बारिश, एक घंटे तक चली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 अप्रैल।
आज ऊपरी हवा का चक्रवात गुजरने के बाद से एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया हैं। जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले 3 दिनों में तेज गर्मी का सामना करना होगा। पारा 45 डिग्री तक जा सकता है। शहर मेंं मंगलवार को तेज गर्मी थी, लेकिन दोपहर बाद बादल घुमडऩे लगे। शाम को धूल भरी आंधी के बीच शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे चली। तेज हवाओं से कई जगह पेड़ गिरे एवं विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बारिश के बंद होने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी फाल्ट ढूंढने निकले। बताया गया कि कर्मचारियों को फाल्ट ढूंढने में मशक्कत करनी पड़ी। इसके साथ एक दो स्थानों में आकाशीय बिजली के कारण इंसुलेटर उड़ गए। देर रात तक कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। 

जानकारी के मुताबिक कल कई क्षेत्रों में बिजली बंद होने के बाद देर रात तक बहाली नहीं हो पाई थी। तेज हवा व आकाशीय बिजली के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बंद हुई, वहीं फाल्ट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। देर रात तक कर्मचारियों ने एक-एक फीडर चार्ज कर बिजली चालू की। महासमुंद जोन के ईई तेजराम धीवर ने बताया कि आकाशीय बिजली के कारण फि डर चार्ज करने में परेशानी आती है।

ज्ञात हो कि कल शाम पौने चार बजे मौसम बदलना शुरू हो गया था। चारों तरफ आसमान में काले बादल थे। पौने पांच बजे तेज हवाएं शुरू हुई और 6 बजे के बाद तेज बारिश शुरू हुई,  जो सात बजे तक जारी रही। इस बीच तेज हवाओं से कई जगहों पर विशालकाय पेड़ गिर गए। लॉकडाउन के चलते पेड़ गिरने से किसी को चोट नहीं आई। पिथौरा नगर पंचायत के पास एक पुराना पेड़ सडक़ पर गिर गया। सडक़ पर आवागमन नहीं होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news