रायपुर

एक महिला दूसरी महिला को सशक्त करें तो यह कड़ी आगे बढ़ती जाएगी और एक दिन पूरा महिला समाज सशक्त हो जाएगा-राज्यपाल
21-Apr-2021 6:36 PM
एक महिला दूसरी महिला को सशक्त करें तो यह कड़ी आगे बढ़ती जाएगी और एक दिन पूरा महिला समाज सशक्त हो जाएगा-राज्यपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अप्रैल। यदि महिलाओं को सशक्त बनाना है तो खुद से पहल करनी होगी। अगर एक महिला 10 महिलाओं को, 10 महिलाएं 100 महिलाओं को, 100 महिलाएं 1000 महिलाओं को, 1000 महिलाएं 01 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएंगी तो यह कड़ी आगे बढ़ते जाएगी और धीरे-धीरे पूरा महिला समाज सशक्त हो जाएगा। इस कोरोना काल में भी महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करते हुए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। यह बात राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यशाला ‘वीरांगना-2’ को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता और असफलता आती रहती हैं, परन्तु संकट के समय हौसला बनाए रखें, हिम्मत न हारें, सफलता अवश्य मिलेगी।

राज्यपाल ने कहा कि आज कोरोना काल में पूरा देश एवं विश्व ऐसे संकट से जूझ रहा है जिसकी हमने क्या दुनिया में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। उन्होंने महाअष्टमी के अवसर पर माता दुर्गा से देश प्रदेश सहित पूरे विश्व को कोरोना संक्रमण से मुक्त करने की कामना की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news