महासमुन्द

वनोपज संग्रहण कार्य कोविड निर्देशों के तहत संपादित होंगे
21-Apr-2021 7:27 PM
वनोपज संग्रहण कार्य कोविड  निर्देशों के तहत संपादित होंगे

महासमुंद, 21 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिले में केवल वनोपज संग्रहण गतिविधियां संचालित करने की अनुमति प्रदान की है। वनोपज संग्रहण गतिविधियां यथा तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य कोविड.19 प्रोटोकाल अंतर्गत फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संचालित किए जाएंगे। ग्रामीणों द्वारा केवल वनोपज संग्रहण किया जा सकेगा। व्यापारियों को खरीद.बिक्री की अनुमति नहीं होगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news