कोरिया

गरीब मजदूरों के लिए तत्काल राशन सामग्री की व्यवस्था करे राज्य सरकार-भाजपा
22-Apr-2021 8:31 PM
गरीब मजदूरों के लिए तत्काल राशन सामग्री  की व्यवस्था करे राज्य सरकार-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर, 22 अप्रैल।
कोरिया जिले में संपूर्ण क्षेत्र में 11 से 28 अपै्रल तक कंटेनमेंट जोन में है, ऐसे में गरीब मजदूरों के राशन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है, भाजपा के पटना मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने सरकार की मांग की है कि गरीब मजदूरों के लिए तत्काल राशन की व्यवस्था सरकार करें।

पटना मंडल अध्यक्ष श्री जायसवाल ने राज्य की कांग्रेस सरकार के कंटेनमेंट जोन पर गरीबों मजदूरों के राशन को लेकर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि कोरिया जिले में भी कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन के द्वारा लॉकडाउन लगाया गया कि सभी घर से बाहर न निकलें घर में रहें सुरक्षित रहें। ये तो ठीक है, लेकिन सवाल यह है कि गांव के गरीब मजदूर जो रोज कमा कर खाते थे। दिन भर काम करते थे और शाम को जो पैसा मिलता था। उससे घर के लिए राशन सामग्री खरीद कर लाते थे, जिससे घर में भोजन बनता था। 

इसके अलावा बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो आटो चलाते हैं, रिक्शा चलाते हैं, पल्लेदारी करते हैं या फिर दैनिक मजदूरी का काम करते हैं, ऐसे लोग अचानक लॉकडाउन लगने से एक सप्ताह तो जैसे तैसे काट लिए, लेकिन अब फिर कंटेनमेंट जोन 28 अप्रैल तक बढ़ा दिया, तो गरीब मजदूर परेशान हो रहे हैं कि भोजन बनाने की सामग्री ही नहीं है। घर में चूल्हा कैसे जले भोजन की व्यवस्था कैसे करें। ऐसे में सभी शासन-प्रशासन को वे कोस रहे हैं। 

राज्य सरकार की तरफ से अभी तक गरीब मजदूरों को कोई राहत नहीं दी गई है। प्रशासन ने लॉकडाउन तो लगा दिया, लेकिन गरीब मजदूरों के लिए राशन सामग्री की व्यवस्था नहीं की गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल ने शासन-प्रशासन से यह मांग की है कि गरीब मजदूरों को तत्काल निशुल्क राशन सामग्री मुहैया कराई जाए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news