रायगढ़

रायगढ़ में 71 हाथियों की मौजूदगी
23-Apr-2021 5:56 PM
रायगढ़ में 71 हाथियों की मौजूदगी

फसलों को कर रहे बर्बाद, मुनादी कर वन अमला रख रहे नजर 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 23 अपै्रल।
जिले में धरमजयगढ़ व रायगढ़ दो वन मंडल हैं और यहां साल भर हाथियों का विचरण होता है। इससे घने जंगलों के बीच में बसे हाथी प्रभावित क्षेत्र वाले गांव के लोगों की बीच हर पल दहशत का माहौल निर्मित रहता है। वर्तमान में जिले में 71 हाथियों का अलग-अलग दल विचरण कर रहा है। हालांकि इन हाथियों के पल-पल की जानकारी विभाग के कर्मचारी अपडेट कर रहे हैं, पर हाथियों की इतनी बड़ी मौजूदगी के कारण हर पर किसी घटना की संभावना बनी रहती है।

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ वन मंडल में 48 हाथी पांच वन परिक्षेत्र के जंगल में विचरण कर रहे हैं। इसमें सबसे अधिक हाथी छाल वन परिक्षेत्र में हैं और यहां पूर्व में भी हाथी के कारण जनहानि की घटनाएं घटित हो चुकी है। इस वजह से छाल के हाथी प्रभावित गांव में ग्रामीणों के बीच हर पल दहशत का माहौल निर्मित रहता है। बीती रात भी हाथियों ने धरमजयगढ़ वन मंडल के जामपाली सेमीपाली, सिथरा सिसरिंगा लमडांड में फसल का नुकसान किया है। इसके अलावा रायगढ़ वन मंडल में 23 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। 

यहां वर्तमान स्थिति में बंगुरसिया सर्किल के पूर्व व पश्चिम मिलाकर 13 अधिक विचरण कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रायगढ़ वन परिक्षेत्र के बंगुरसिया व जुनवानी सर्किल में अक्सर हाथियों की मौजूदगी होती है और यहां भी काफी मात्रा में हाथी फसल नुकसान करते हैं। बीती रात हाथियों ने रायगढ़ वन मंडल के तमनार वन परिक्षेत्र के खम्हरिया में आठ हाथियों ने धान, उड़द, मुंगफली की फसल को नुकसान कर आगे बढ़ गए। हांलाकि हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा इन पर निगरानी रखी जा रही है। ताकि गांव के करीब हाथी न पहुंच जाए और किसी प्रकार की अनहोनी न हो जाए।

धरमजयगढ़ में यहां हैं इतने हाथी
धरमजयगढ़ वन मंडल में 48 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसमें छाल के बनहर बीट में छह, बेहरामार बीट में आठ, हाटी में दस, कुडेकेला, लोटान व खडग़ांव में एक- एक, धरमजयगढ़ के आमगांव में एक, कापू के अलोला कक्ष क्र. 49पीएफ मे एक और कक्ष क्र. 22 आरएफ में नौ, बाकारूमा के जमाबीरा में दो व लैलूंगा के फुलीकुंडा में आठ हाथियों का दल विचरण कर रहा है।

अभ्यारण्य में भी हाथी
रायगढ़ वन मंडल में 23 हाथी विचरण कर रहे हैं। इसमें एक हाथी गोमर्डा अभ्यारण्य के नरेशनगर बीट में घूम रहा है। इसके अलावा रायगढ़ के बंगुरसिया पूर्व में एक व पश्चिम में 12, घरघोड़ा के छर्राटांगर में एक, तमनार के मिलूपारा में आठ हाथी का दल विचरण कर रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news