बलौदा बाजार

पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ होकर फिर लौटे काम पर मनोज
23-Apr-2021 8:37 PM
पॉजिटिव होने के बाद स्वस्थ होकर फिर लौटे काम पर मनोज

भाटापारा, 23 अपै्रल। सिविल अस्पताल में मनोज कुमार साहू गत 2017 से राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम में मेडिको लैब टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर कार्य कर रहे हैं। मनोज देश के लाखों कोरोना वारियर्स की तरह अपनी सेवा प्रथम पंक्ति में दे रहे हैं। अक्टूबर 2020 में मनोज स्वयं कोरोना पॉजिटिव हो गए थे, लेकिन वृद्ध माता-पिता और घर के लोगों की घबराहट को ध्यान में रख उन्होंने यह बात पत्नी के अतिरिक्त घर में किसी को नहीं बताया 14 दिन घर पर रहे और ठीक होकर पुन: अपने काम पर लग गये इस पेशे में खतरे की जब बात कही जाती है। तब मनोज स्वयं को खतरों का खिलाड़ी कह कर जोर से हंस पड़ते हैं। मनोज उन्हीं प्रथम पंक्ति कोरोना वारियर्स में से एक हैं, जो निष्काम कर्म में लगे हुए हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news