धमतरी

पूर्व जिपं सदस्य फत्तेलाल ध्रुव के निधन पर भाजपाईयों ने शोक जताया
23-Apr-2021 8:48 PM
पूर्व जिपं सदस्य फत्तेलाल ध्रुव के निधन पर भाजपाईयों  ने शोक जताया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 अप्रैल
भाजपा मंडल कुकरेल के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, वर्तमान सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत नगरी फत्तेलाल धु्रव का 21 अप्रैल का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से गृह ग्राम छूही (सलोनी) में शोक की लहर छा गई।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने कहा कि मेरे अनन्य मित्र आदरणीय फत्तेलाल धु्रव के दुखद निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। आज हमने अपने एक सरल, निष्ठावान, कर्मठ, जनप्रिय और दिग्गज नेता को खो दिया है। उनका असमय चला जाना निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के लिए, सिहावा विधानसभा क्षेत्र के लिए और व्यक्तिगत रूप सेे मेरे लिए अपूर्णीय क्षति है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर सदगति प्रदान करें। 

भाजयुमो मंडल कुकरेल के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य शैलेन्द्र साहू ने कहा कि छुही के पूर्व सरपंच, फत्तेलाल ध्रुव हमारे बीच नहीं रहे। कोरोना ने हमसे एक सक्रिय, सौम्य एवं शालीन व्यक्ति छीन लिया।भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

श्री ध्रुव के निधन पर विधायक धमतरी रंजना डीपेन्द्र साहू, पूर्व विधायक पिंकी शाह,जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, महामंत्री द्वय कविंद्र जैन, प्रकाश बैस, पूर्व महामंत्री नागेंद्र शुक्ला, जिला मंत्री द्वय राजेन्द्र गोलछा, प्रेमलता नागवंशी, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय मोटवानी, मंडल अध्यक्ष गण टेलेश्वर ठाकुर, मोहन नाहटा, विजय यदु, अकबर कश्यप, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, नगर पंचायत नगरी अध्यक्ष आराधना शुक्ला, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजय नाहटा, महामंत्री गण रामगोपाल साहू,  सहित भाजपाईयों ने शोक जताया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news