बलौदा बाजार

प्रशान्त गांधी बने राष्ट्रीय संयोजक
23-Apr-2021 8:50 PM
प्रशान्त गांधी बने राष्ट्रीय संयोजक

भाटापारा, 23 अपै्रल। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की 13 वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी 2021- 23 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया ने नगर के ग्रेन सिटी शाखा से प्रशान्त गांधी को स्थान देकर उन्हें रक्तदान प्रकल्प की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रशान्त गांधी को रक्तदान का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने पर ग्रेन सिटी शाखा सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। प्रशान्त गांधी ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लाखोटिया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि अग्रवाल, पूर्व रास्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील जैन, रिंकू अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अर्चना अग्रवाल, निर्वितमान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्रान्तीय अध्यक्ष अमर सुल्तानिया के प्रति आभार व्यक्त किया। 

अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की देश भर में 650 से अधिक शाखायें और 40000 से ज्यादा सदस्य है और विश्व की सबसे बड़ी युवा समाजिक संस्था है, मंच द्वारा, रक्तदान, कैंसर जागरूकता, नेत्रदान देहदान, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण, अमृतधारा (प्याऊ) नारी चेतना, कन्या भू्रण संरक्षण, वन एवं पर्यावरण संवर्धन सहित समाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान एवं विकास कार्यक्रम किए जाते है, वैश्विक महामारी कोरोना के समय भी मंच की शाखाओ द्वारा, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन मशीन, रक्त, प्लाज्मा, सूखे राशन, गर्म भेजन, दवाई सहित आवश्यकता अनुसार संसाधन मुहैया करवाया जा रहा है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news