राजनांदगांव
कांग्रेस नेता रात्रे और प्रतिष्ठित व्यापारी ताम्रकार नहीं रहे
25-Apr-2021 5:09 PM
गंडई पंडरिया, 25 अप्रैल। गंडई में कोरोना से कांग्रेस के कद्दावर नेता महेशदास रात्रे और प्रतिष्ठित व्यापारी संजय ताम्रकार का निधन हो गया। रात्रे कांग्रेस के प्रमुख क्षेत्रीय नेताओं में से एक थे। सामाजिक स्तर में उन्हें राजमहंत का दर्जा मिला था। लोग उन्हें राजमहंत के नाम से ही सम्मानपूर्वक पुकारते थे। इसी तरह संजय बुक डिपो के संचालक संजय ताम्रकार की भी कोरोना के चलते मृत्यु हो गई। दोनों को सोशल मीडिया के जरिये श्रद्धांजलि दी जा रही है।