दुर्ग

जाप अनुष्ठान घरों में संपन्न
25-Apr-2021 11:26 PM
जाप अनुष्ठान घरों में संपन्न

दुर्ग, 24 अप्रैल। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग द्वारा तीन दिवसीय महोत्सव के रूप में निज निवास में हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया जा रहा है। शनिवार को जैन समाज के अनुयायियों ने महा मंगलकारी पंच परमेष्ठी नवकार महामंत्र जाप एवं सामूहिक सामायिक दिवस के रूप में मनाया।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के प्रचार प्रसार प्रमुख नवीन संचेती जानकारी देते हुए बताया कि जैन समाज के सभी संप्रदायों के लोगों ने मिलकर इस जाप अनुष्ठान को गरिमामय वातावरण में हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न किया। भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति दुर्ग के अध्यक्ष मदन जैन प्रकाश गोलछा दिलीप बाकलीवाल उत्तम बरडिया दिलीप गोगड एवं महेंद्र दुग्गड ने जैन समाज के सभी लोगों से आह्वान किया है घर पर हूं सुरक्षित रहते हुए भगवान महावीर के जन्म महोत्सव को तप त्याग एवं जप अनुष्ठान से मनाने की अपील की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news