बालोद

संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को दिया जन्म
26-Apr-2021 7:01 PM
संक्रमित महिला ने स्वस्थ  बच्चे को दिया जन्म

महिला ने कोरोना वॉरियर्स को कहा- धन्यवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद,  26 अप्रैल।
बालोद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरदी में कोरोना संक्रमित महिला का सफलता पूर्वक प्रसव कराया गया। बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हंै।  महिला गुंडरदेही ब्लॉक के  गांव की रहनी वाली हंै।

कोरोना संक्रमित 29 वर्षीय महिला को रविवार शाम को प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरदी लाया गया था। जहां प्रारंभिक तौर पर कोरोना जांच करने पर वह संक्रमित पाई गई। इसे ध्यान में रखते हुए स्टाफ नर्स ने पीपीई किट पहनकर महिला का सफलता पूर्वक प्रसव करवाया। रातभर डॉक्टरों व नर्सों की विशेष निगरानी में रहने के बाद सुबह महिला को घर भेज दिया गया है। साथ ही महिला को डॉक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों का नंबर भी दे दिया गया है। किसी भी तरह की समस्या होने पर तत्काल डॉक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर सकती है।

कोरोना गाइडलाइन से प्रसव
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रसव कार्य में लगे चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा शासन से जारी कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए महिला का प्रसव कार्य सफलतापूर्वक किया गया। प्रसव के बाद माता व शिशु दोनों स्वस्थ हैं।

संक्रमितों की संख्या बढ़ रही
जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। यहां लोग संक्रमित होने के साथ-साथ मौतें भी हो रही हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 363 लोग कोरोना संक्रमित हुए और 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं जिले में लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर संपूर्ण क्षेत्र को अब छह मई सुबह छह बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। जारी आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि के कारण लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news