बालोद

सिटी स्कैन के लिए तय राशि लेने की मांग, कलेक्टर को भाजपा नेता ने लिखा पत्र
27-Apr-2021 8:00 PM
सिटी स्कैन के लिए तय राशि लेने की मांग, कलेक्टर को भाजपा नेता ने लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 27 अपै्रल। भारतीय जनता पार्टी के राजहरा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर सिटी स्कैन के लिए शासन द्वारा निर्धाारित राशि को लिए जाने की मांग की गई है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा कि आज पूरा देश व प्रदेश कोरोना जैसी गंभीर महामारी के प्रकोप से जूझ रहे हैं। वहीं इस फैल रहे वायरस को रोकने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है, जिसके चलते गरीब व मध्यम वर्गीय लोग काफी परेशानियों से जूझ रहे हैं, ऐसे विपरीत परिस्थितियों में कुछ लोगों द्वारा स्वास्थ्य जैसी चीजों पर लोगों से काफी अधिक दर वसूला जा रहा है।

मंडल अध्यक्ष ने कहा कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए लोग कर्ज लेकर या अपना सब कुछ बेचकर अपना व अपने परिवार का इलाज करवाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि बालोद जिले में सिर्फ बालोद में ही सिटी स्कैन मशीन उपलब्ध है। जहां कोरोना को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सिटी स्कैन की दर 1870 रुपये व 2355 रुपये निर्धारित की है, लेकिन जानकारी के अनुसार जिले मुख्यालय में स्थिति सिटी स्कैन सेंटर द्वारा निर्धारित राशि से काफी अधिक दर 45 सौ रुपए लिया जा रहा है, लेकिन शासन प्रशासन मौन है। राज्य शासन के गाइडलाइंस का आम जनता को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जिला कलेक्टर से आग्रह किया है कि ऐसे आपातकाल स्थिति में जरूरत से ज्यादा राशि लेने वाले पर कार्रवाई करें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news