गरियाबंद

कांग्रेसियों ने गुलदस्ता भेंट किया तो एफआईआर
28-Apr-2021 5:58 PM
कांग्रेसियों ने गुलदस्ता भेंट किया तो एफआईआर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 28 अप्रैल।
कांग्रेसियों द्वारा भाजपाइयों को घर जाकर गुलदस्ता भेंट करने पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांगे्रस कमेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कलेक्टर से मांग की कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

भाजपा का कहना है कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर जाकर गुलदस्ता भेंट कर रहे हैं जबकि पूरा जिला कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है तथा पूरे गरियाबंद जिला में धारा 144 लागू है. उसके बावजूद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने राजनीति चमकाने एवं अपने नाकामी को छुपाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर गुलदस्ता भेंट किया जा रहा है और  इनके द्वारा  कहा जा रहा है  कि मोदी जी के कारण पूरे देश में कोरोना महामारी को फैलाया जा रहा है जबकि सच्चाई यह है कि पूरे देश में मोदी जी के कुशल नेतृत्व में कोरोना महामारी को मात दे रहा है उनके कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि आज हमारे देश में स्वयं का वैक्सीन बन गया है तथा पूरे देश में 551 नया ऑक्सीजन प्लांट बन रहा है इन सबको यह कांग्रेसी लोग पहचान नहीं पा रहे हैं इस प्रकार गंदी राजनीति कर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर गुलदस्ता भेंट कर एक प्रकार से कोरोना महामारी को फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। 

अगर कहीं हमारे किसी भी कार्यकर्ता को कोरोना हो जाता है तो कांग्रेस की जवाबदारी होगी। कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी ओछी मानसिकता को दर्शा रहे हैं।
महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, भाजपा जिला गरियाबंद के अध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा जिला गरियाबंद के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू एवं भाजपा मंडल राजिम के अध्यक्ष कमल सिन्हा एवं भाजपा जिला गरियाबंद के उपाध्यक्ष महेश यादव, कोषाध्यक्ष राहुल सेन के द्वारा कांग्रेस की ओछी मानसिकता का विरोध करते हुए थाना राजिम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ऊपर  एफआईआर दर्ज करवाया गया एवं  पूर्व सांसद के द्वारा कलेक्टर गरियाबंद से मांग की गयी कि कांग्रेस पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाए
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news